31.1 C
New Delhi
Sunday, May 11, 2025

मिक्स मार्शल आर्टस् द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा एवं जागरूकता महाअभियान

भोपाल। आत्मरक्षा एवं जागरूकता महाअभियान म.प्र. की राजधानी भोपाल में नगर निगम भोपाल, समाज सेवी संस्था निर्भया महिला समाज सुधार गृह भोपाल एवं स्पोर्टस एशोसिएशन आॅफ मिक्स मार्शल आर्टस् द्वारा आयोजित किया जा रहा है विगत दिनों में शहर, प्रदेश एवं देश में महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ छेड़-छाड़ एवं घरेलू हिंसा एवं बलात्कार जैसी वारदातें देखने में आई है, जिनके कारण महिला वर्ग में असुरक्षा का भाव है तथा माता-पिता अपने बेटियों को घर से बाहर भेजने में असुरक्षित महसूस करते है। समाज की इसी विचारधारा को बदलने तथा समाज में सकारात्मक भाव पैदा करने की नियत से स्पोर्टस एशोसिएशन आॅफ मिक्स मार्शल आर्टस् म.प्र. के अध्यक्ष देवेन्द्र प्रताप सिंह तोमर (रामू भैया) तथा सचिव सैन्साई विकास शर्मा, विक्रम अवार्डी द्वारा देश की प्रत्येक महिला को आत्म निर्भर बनाने की दृष्टि से निर्णय लेते हुये विगत दिनों में म.प्र. में 1 लाख से अधिक एवं प्रदेश के बाहर राजस्थान में लगभग 30 हजार तथा आगामी दिवसों में उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात सहित सम्पूर्ण भारत में अभियान चलाया जायेगा।

जिसका शुभारंभ कोलार रोड स्थित मानसरोवर डेन्टल काॅलेज में भोपाल शहर के महापौर
आलोक शर्मा मुख्य अतिथि भोपाल पुलिस डी.आई.जी. विशेष अतिथि शक्तिवाहिनी राष्ट्र अध्यक्ष नीतु शर्मा जी की अध्यक्षता एवं विश्वामित्र अवार्डी शिहान जयदेव शर्मा की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन तथा समाज सेवी संस्था निर्भया महिला सुधार गृह भोपाल के अध्यक्ष, शेर अफज़ल खान, सचिव, रश्मि मनु व्यास एवं प्रभारी समर खान के सहयोग से अन्तर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक विक्रम अवार्डी सेन्साई विकास शर्मा के साथ मिक्स मार्शल आर्टस् भोपाल के सेल्फ डिफेंस एक्सपर्ट पारितोष शर्मा विक्रम अवार्डी अफज़ल खान, संतोष राठौर, मो. रियाज़, शशीकांत पाटिल, ब्रज सिंह गोपाल, बसंत शर्मा, एकलव्य अवार्डी दर्शन शर्मा, मयंक बागड़े, रोहित राज, विशाल गिरी, मिलन रिज़ाल, उमेश शर्मा, उत्कर्ष सिंह, रोहित बमन, विजय, राम, हेमन्त, प्रांजलि, सूरज, आशीष एवं अन्य जिले के समस्त विद्यालय, महाविद्यालय, मदरसे, कोचिंग क्लासेस एवं महिलाओं से जुड़ी सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं में विभिन्न प्रकार की विषम परिस्थितियों में बचाव के तरीकों से अवगत करायेंगे।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles