27.1 C
New Delhi
Wednesday, May 7, 2025

जूनियर राष्ट्रीय रोइंग मप्र सहित 254 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

भोपाल। प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के मुख्य अतिथि में वाॅटर स्पोर्ट्स सेंटर, बड़ी झील पर आयोजित 39वीं जूनियर राष्ट्रीय रोइंग चैम्पियनशिप का 4 अक्टूबर को सायं 4.30 बजे शुभारंभ होगा।

इस चैम्पियनशिप में अंडमान निकोबार, आसाम, ब्वाएज स्पोट्र्स कंपनी, चंड़ीगढ़, हरियाणा, केरल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर ओड़िशा, पंजाब, तमिलनाडू, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश पश्चिम बंगाल और उत्तराखण्ड सहित 17 टीमों के करीब 254 खिलाड़ी और 50 आफिसिएल्स भागीदारी ले रहे हैं।
चैम्पियनशिप में मध्य प्रदेश के 11 बालक और 8 बालिका सहित 19 खिलाड़ी 6 अलग-अलग इवेन्ट में अपना कौशल दिखाएंगे। चैम्पियनशिप में बालक एवं बालिका वर्ग में सिंगल स्किल , डबल स्किल , पेयर और काॅक्सलेस फोर इवेन्ट में खिलाड़ी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

कार्यक्रम में अध्यक्ष, रोइंग फेडरेशन आॅफ इंडिया राजलक्ष्मी सिंहदेव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। संचालक खेल और युवा कल्याण डाँ. एस.एल. थाउसेन ने बताया कि मध्य प्रदेश रोइंग एसोसिएशन के सहयोग से भोपाल के जलक्रीड़ा केन्द्र (वाटर स्पोट्र्स सेंटर) पर 39वीं जूनियर राष्ट्रीय रोइंग चैम्पियनशिप का आयोजन किया जा रहा है।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles