26.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

आईईएस के खिलाडिय़ों ने नोडल एथलेटिक्स और टेटे में लहराया परचम

भोपाल. आईईएस ग्रुप ऑफ इंस्टीटयूशंस के खिलाडिय़ों ने आरजीपीवी नोडल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अपना परचम लहराया। आरजीपीवी द्वारा आयोजित स्टेट लेवेल टेबल-टेनिस प्रतियोगिता में भोपाल से खेलते हुए सूरज कुमार हेला ने फाइनल में इंदौर के खिलाड़ी को 21-15, 21-16 से मात देकर गोल्ड हासिल किया। वहीं, एलआईएसटी कॉलेज में आयोजित नोडल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में रक्षापाल सिंह, ने हर्डल 400 मीटर रेस में गोल्ड जीता और 100 मीटर रेस में सिल्वर
मेडल हासिल किया। निकिता भल्ला को 300 मीटर रेस में ब्रोंज मेडल मिला। निकिता भल्ला, अनुप्रिया शुक्ल, काजल कुमारी और मोहिनी राजपूत ने 4 गुणा 400 रीले रेस में सिल्वर मेडल हासिल किया। इन खिलाडिय़ों को ग्रुप डायरेक्टर डॉ सुनीता सिंह ने बधाई दी है।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles