36.2 C
New Delhi
Sunday, April 20, 2025

INDvsWI: भारत का 173 रन पर चौथा विकेट गिरा

हैदराबाद। जेसन होल्डर ने शनिवार को भारत को दूसरे टेस्ट मैच में चौथा झटका दिया जब उन्होंने कप्तान विराट कोहली को आउट किया। भारत ने दूसरे दिन टी तक पहली पारी में 47 ओवरों में 4 विकेट पर 173 रन बना लिए हैं। अजिंक्य रहाणे 19 और रिषभ पंत 9 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत अभी भी वेस्टइंडीज कप पहली पारी के स्कोर से 138 रन पीछे है जबकि उसके 6 विकेट शेष है। इससे पहले रोस्टन चेज के शतक (106) की मदद से वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 311 रन बनाए। उमेश यादव ने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट लिए।
भारत की पहली पारी में केएल राहुल खुलकर नहीं खेल पा रहे थे और वे 25 गेंदों में 4 रन बनाकर जेसन होल्डर की गेंद को स्टम्प्स पर खेल बैठे। पृथ्वी की शानदार पारी का अंत वॉरिकेन ने किया, वे उनकी गेंद पर कवर्स पर हेटमेयर को कैच दे बैठे। उन्होंने मात्र 53 गेंदों में 11 चौकों और 1 छक्के की मदद से 70 रन बनाए। इस तरह वे भारत की तरफ से पहली दो टेस्ट पारियों में फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने वाले आठवें बल्लेबाज बन गए। पृथ्वी ने इसके पूर्व राजकोट में पहले टेस्ट मैच में अपने करियर का शानदार आगाज करते हुए 134 रन बनाए थे। वे दिलावर हुसैन, एजी कृपाल सिंह, सुनील गावस्कर, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, सुरेश रैना और रोहित शर्मा के ग्रुप में शामिल हुए। अभी भारत इस सदमे से उबरा भी नहीं था कि गेब्रिएल ने चेतेश्वर पुजारा (10) को विकेटकीपर हेमिल्टन के हाथों झिलवाया।
अब कप्तान विराट और उप कप्तान अजिंक्य रहाणे पर पारी को संभालने की जिम्मेदारी थी, लेकिन होल्डर ने विराट को एलबीडब्ल्यू कर मेजबान टीम को करारा झटका दिया। विराट ने रिव्यू लिया लेकिन फैसला उनके खिलाफ ही रहा। उन्होंने 78 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 45 रन बनाए। इसके पूर्व वेस्टइंडीज ने 7 विकेट पर 295 रनों से आगे खेलना शुरू किया। दूसरे दिन इंडीज के खाते में अभी 1 रन ही जुड़ा था कि उमेश यादव ने देवेंद्र बिशू (2) को बोल्ड कर दिया। रोस्टन चेज कुलदीप की गेंद पर 1 रन लेकर शतक तक पहुंचे। यह उनका भारत के खिलाफ दूसरा और कुल चौथा टेस्ट शतक है। उन्होंने 176 गेंदों में 7 चौकों और 1 छक्के की मदद से शतक पूरा किया। उमेश ने चेज को बोल्ड कर मेहमानों को करारा झटका दिया। उन्होंने 8 चौके और 1 छक्का लगाया। उमेश ने अगली गेंद पर गेब्रिएल को विकेटकीपर पंत के हाथों झिलवाया। उमेश ने 88 रनों पर 6 विकेट लिए। यह उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हैं, इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 93 रनों पर 5 विकेट था, जो उन्होंने पर्थ में जनवरी 2012 में किया था। कुलदीप ने 85 रनों पर 3 और अश्विन ने 1 विकेट लिया।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles