32.4 C
New Delhi
Sunday, April 20, 2025

32वें वार्षिक खेल महोत्सव का आयोजन

भोपाल। कमला नेहरू हा. से. स्कूल (सी.बी.एस.ई.), सनशाईन किण्डर गार्टन कोटरा द्वारा 32वें वार्षिक खेल महोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन तात्या टोपे स्टेडियम में किया गया।

शुभारम्भ मुख्य अतिथि बिग्रेडियर अनिल हुडा, ग्रुप कमाण्डर, एन.सी.सी. ग्रुप हेडक्वार्टर, भोपाल और विशेष अतिथि जी.एल. यादव, चीफ कोच एण्ड टेक्निकल एडवाईजर, वाॅटर स्पोर्ट्स एकेडमी, भोपाल तथा भगवान सिंह कुशवाह, म.प्र. के प्रथम माउंट एवरेस्ट विजेता द्वारा किया गया।

बिग्रेडियर हुडा ने कहा कि सभी गतिविधियोें में अनुशासन की अहम भूमिका है। अध्यापकों के योगदान को भी सराहा। ‘‘सेंस आॅफ ड्यूटी’’ पर बात करते हुए कहा कि ‘‘वो हर अच्छा कार्य जो ईश्वर की तरफ ले जाए’’। पालको से आग्रह किया कि अपने बच्चों को सूर्योदय से पहले उठायें और किसी भी खेल गतिविधि में व्यस्त रखें।

विशेष अतिथि जी.एल. यादव ने कहा कि देश में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत है उन्हें तलाशने की। इसके लिए हमें प्रयास करना होगा। कार्यक्रम में एशियन गेम्स में सेलिंग की कांस्य पदक विजेता तथा विद्यालय की छात्रा कु. हर्षिता तोमर और उनके माता-पिता को भी सम्मानित किया गया।
स्टेडियम में फुटबाल, रिले रेस – 100 और 200 मीटर, विभिन्न कक्षाओं की फनी रेस की गई। प्रतियोगिताओं में शिवाजी हाउस प्रथम तथा अशोका हाउस द्वितीय स्थान पर रहे।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles