33.6 C
New Delhi
Monday, April 21, 2025

वेस्ट जोन एथलेटिक्स में अकादमी के खिलाड़ियों ने जीते 25 स्वर्ण सहित 41 पदक

भोपाल। 30 वीं वेस्ट जोन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप रायपुर में म.प्र.राज्य एथलेटिक्स अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न इवेंट में 25 स्वर्ण, दस रजत और छह कांस्य सहित 41 पदक जीतकर मध्यप्रदेश को गौरवान्वित किया। रायपुर में यह चैम्पियनशिप 17 व 18 अक्टूबर 2018 को खेली गई जिसमें देश के छह राज्यों के करीब चार सौ से अधिक खिलाड़ियों ने भागीदारी कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

चैम्पियनशिप के पहले दिन म.प्र.राज्य एथलेटिक्स अकादमी के खिलाड़ियों ने 13 स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदक अर्जित किए, जबकि दूसरे और अंतिम दिन बारह स्वर्ण, सात रजत और चार कांस्य सहित कुल 23 पदक जीते है।

एथलेटिक्स अकादमी के खिलाड़ियों द्वारा अर्जित इस उपलब्धि पर संचालक खेल और युवा कल्याण डाॅ.एस.एल. थाउसेन ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होने चैम्पियनशिप में खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है। चैम्पियनशिप में खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक एस.के. प्रसाद और सहायक प्रशिक्षक वीरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में भागीदारी कर पदक अर्जित किये हैं।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles