भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे कल विशाखापट्नम में

0

विशाखापट्नम। टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला कल यानी बुधवार को दोपहर 1:30 बजे से विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा. कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा के शतकों ने गुवाहाटी वनडे में वेस्टइंडीज के 323 रन के लक्ष्य को बौना साबित करते हुए भारत को 8 विकेट से जीत दिलाई, जिसकी मदद से टीम इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली.

गुवाहाटी में विराट और रोहित ने भारत को 47 गेंद बाकी रहते जीत दिलाकर वेस्टइंडीज का रहा सहा मनोबल भी तोड़ दिया. टॉप तीन बल्लेबाज तो शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन इस सीरीज में मिडिल ऑर्डर को भी आजमाए जाने की जरूरत है. इंग्लैंड में होने वाले वर्ल्ड कप से पहले भारत 17 वनडे मैच खेलेगा. भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ इस सीरीज से अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप की तैयारियों को परखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

टीमें:

भारत: रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), अंबति रायडू, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, खलील अहमद, उमेश यादव.

वेस्टइंडीज: जेसन होल्डर (कप्तान), देवेंद्र बिशू, चंद्रपॉल हेमराज, शिमरोन हेटमेयर, शाई होप, कीरोन पॉवेल, एश्ले नर्स, रोवमैन पॉवेल, कीमर रोच, मार्लन सैमुअल्स, ओशाने थॉमस, सुनील अंबरीश, अलजारी जोसेफ, कीमो पॉल.