भोपाल। गत चैंपियन भोपाल ने जय नारायण कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी भोपाल द्वारा आयोजित आरजीपीवी राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में बालिका वर्ग के फाइनल में भोपाल टीम ने उज्जैन को 6-0 से हराकर फिर से चैंपियन बना। प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी दीपाली गौर वहीं बेस्ट फील्डर का अवॉर्ड आशिता राय और बेस्ट हिटर स्वीटी चौरसिया को दिया गया।
पुरस्कार वितरण समारोह की मुख्य अतिथि डॉ.मंजू सिंह अधिष्ठता छात्र कल्याण आरजीपीवी ने पूजा चौकसे, डायरेक्टर एलएनसीटी वर्ल्ड स्कूल एवं बीएल राय डीन एडमिनिस्ट्रेटिव जेएनसीटी की उपस्थिति में विजेता, उपविजेता टीमों को मेडल एवं ट्रॉफी के अतिरिक्त विशेष पुरस्कार प्रदान किए। स्पर्धा सचिव अनुराग चौकसे ने बताया कि गुरुवार को पुरुष वर्ग का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।


