रेलवे और अंकुर ‘बीÓ जीते

0

भोपाल। रेलवे क्रिकेट अकादमी हबीबगंज और अंकुर क्रिकेट अकादमी ‘बीÓ की टीमों ने बुधवार को अंडर-16 जेवियर क्रिकेट लीग के अगले दौर में जगह बनाई है। सेंट जेवियर स्कूल के मैदान में खेले जा रही प्रतियोगिता में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रेलवे की टीम ने 25 ओवर में 177 रन बनाए। अंकित ने 64 रन की पारी खेली। जवाब में जेवियर की टीम 105 रन की बना सकी। शिवेंद्र ने 29 रन बनाए। आकाश ने तीन विकेट लिए। दूसरे मुकाबले में अंकुर ‘बीÓ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 136 रन बनाए। आर्य ने 51 रन बटोरे। जवाब में कनारा क्रिकेट क्लब विदिशा की टीम 93 रन पर सिमट गई। मोहम्मद ने तीन विकेट चटकाए। आकाश और मोहम्मद को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।