31.6 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

रणजी मैचों के लिए मप्र की टीम घोषित

नमन ओझा को कमान, भोपाल के यश और मोहनीश टीम में
भोपाल। रणजी ट्रॉफी 2018-19 के शुरू दो मुकाबलों के लिए गुरुवार को मप्र टीम घोषित की गई है। टीम में कुल 16 खिलाडिय़ों को चुना गया है। टीम की कमान नमन ओझा को सौंपी गई है। जबकि रजत पाटीदार उपकप्तान की भूमिका में होंगे। विकेटकीपर के तौर पर अंकित दाने रहेंगे। इसमें भोपाल के रहने वाले यश दुबे, मोहनीश मिश्रा को चुना गया है। मप्र की टीम का पहला मुकाबला एक से चार नवंबर तक तमिलनाडू से मदुरई में खेला जाएगा। जबकि दूसरा मुकाबला बंगाल से 12 से 15 नवंबर तक कोलकाता में होगा।
चयनित टीम: नमन ओझा (कप्तान), रजत पाटीदार (उपकप्तान), अंकित दाने (विकेटकीपर), आर्यमान बिड़ला, शुभम शर्मा, यश दुबे, वेंकटेश अय्यर, अंशुल त्रिपाठी, ईश्वर पांडे, आवेश खान, गौरव यादव, कुलदीप सेन, मिहिर हिरवानी, सारांश जैन, अंकित शर्मा और मोहनीश मिश्रा।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles