राधारमण राज्य स्तरीय क्रिकेट का हुआ आगाज, रीवा ने ग्वालियर को हराया

0

भोपाल। राधारमण समूह की रातीबड़ स्थित परिसर में आज से राधारमण-आरजीपीवी राज्यस्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट आरंभ हुआ। इस प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन राधारमण समूह के चेयरमेन आर आर सक्सेना ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। चार दिन चलने वाले इस टूर्नामेंट में भोपाल, इन्दौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, सागर और रीवा की कुल सात टीमें भाग ले रही हैं।

आज क्वार्टर फाइनल राउंड्स के मुकाबले खेले गए। गत विजेता भोपाल की टीम को सीधे सेमी फाइनल में प्रवेश मिला। आज पहला मैच रीवा और ग्वालियर के बीच खेला गया जिसमें रीवा ने टाॅस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया।

 

 

बल्लेबजी के लिए उतरी ग्वालियर की टीम ने 17.3 ओवरों में आल आउट होकर 113 रन बनाए। रीवा की टीम ने इस लक्ष्य को 17 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर हासिल कर 3 विकेट से जीत दर्ज कराई। ग्वालियर के साजिम को उनके दोहरे प्रदर्शन के लिए मैन आॅफ द मैच का खिताब दिया गया। उन्होंने 29 रन बनाने के साथ-साथ 3 विकेट लेने में सफलता हासिल की। टूर्नामेंट में कल सागर व उज्जैन तथा इन्दौर और जबलपुर के बीच मुकाबले होंगे।