सुधांशु सीबीएसई नेशनल तैराकी के लिए चयनित

0

भोपाल। राजधानी के प्रतिभावान तैराक सुधांशु शर्मा, 22 से 26 नवंबर तक रॉची (झारखंड) में आयोजित होने वाली सीबीएसई नेशनल स्वीमिंग चैम्पियनशिप में भाग लेगें। विगत दिनों डीपीएस, छिन्दवाडा में सम्पन्न सीबीएसई वेस्ट जोन तैराकी प्रतियोगिता के अंडर 11 ग्रुप की 100 मीटर फ्री स्टाईल स्पर्धा में उन्होंने रजत पदक जीता था। जिसके आधार पर उनका चयन नेशनल सीबीएसई तैराकी चैम्पियनशिप के लिए हुआ है। वे कैम्पियन स्कूल, भौरी में कक्षा 5वीं के छात्र है। स्कूल के प्राचार्य फादर कुलदीप तथा स्कूल प्रबंधन ने सुधांशु को अच्छा प्रदर्शन करने की शुभकामनाएॅ दी हैं। सुधांशु रातीबड स्थित आरपीएम तैराकी अकादमी में कोच हिमांशु धाकड के मार्गदर्शन में तैराकी की बारीकियॉ सीख रहे हैं।