25.6 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

Ind vs Aus: बारिश के किया मजा किरकिरा, ऑस्ट्रेलिया ने 19 ओवर में सात विकेट पर बनाए132 रन

मेलबर्न। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की ट्वंटी20 सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का दूसरा मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर शुक्रवार को खेला गया। ऑस्ट्रेलियाई पारी के 19 ओवर के बाद बारिश के चलते मैच रद्द करना पड़ा। स्टेडियम में आए फैन्स मैच रद्द होने से काफी निराश नजर आ रहे थे। इस बीच टीम इंडिया के लोकेश राहुल ने फैन्स का दिल खुश कर दिया। राहुल फैन्स के पास गए, उनके साथ फोटो क्लिक करवाई और ऑटोग्राफ भी दिए। बीसीसीआई ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें राहुल फैन्स के साथ मजे करते हुए नजर आ रहे हैं। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया ने 19 ओवर में सात विकेट पर 132 रन बनाए थे। इसके बाद से मैच शुरू ही नहीं हो पाया। एक समय भारत को पांच ओवर में 46 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन इसके बाद भी बारिश से खलल पड़ती रही और अंत में मैच रद्द घोषित करना पड़ा।

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles