24.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

मिताली राज को बाहर बैठाने के फैसले पर हरमनप्रीत सोशल मीडिया पर हुई ट्रोल

नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ शुक्रवार (23 नवंबर) को महिला टी-20 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर के अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान मिताली राज को बाहर रखने की भारतीय क्रिकेट जगत में काफी आलोचना हो रही है. क्रिकेट पंडितों के सोशल मीडिया में काफी आलोचना के बाद मिताली राज की मैनेजर अनीशा गुप्ता ने एक ट्वीट के जरिए हरमनप्रीत को आड़े हाथों लिया है और उन्हें ‘अपरिपक्व’, ‘झूठी’ और ‘चालाक’ बताया है.

अनीशा ने अपने ट्वीट में लिखा है- “दुर्भाग्यवश भारतीय टीम राजनीति में विश्वास करती है न कि खेल में. भारत और आयरलैंड मैच में मिताली राज का अनुभव कितना काम आ सकता था इसको देखने के बाद भी उसने हरमनप्रीत जो ‘अपरिपक्व’, ‘झूठी’ और ‘चालाक’ हैं, को खुश करने के लिए उन्होंने हरमनप्रीत को मन की करने दी.”

बता दें कि मिताली राज ने विश्व कप में तीन मैच खेले. उन्होंने टूर्नामेंट में 53.50 की औसत से 107 रन बनाए, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं. मिताली को बाहर करने के फैसले पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन और पूर्व भारतीय बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने कमेंट्री करते हुए सवाल उठाए, लेकिन हरमनप्रीत ने अपने निर्णय का बचाव किया.

भारत को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा और उसका पहली बार महिला टी-20 वर्ल्डकप जीतने का सपना टूट गया.

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles