29.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

सीनियर नेशनल शो-जंपिंग घुड़सवारी में प्रणय ने जीते दो स्वर्ण  

भोपाल।  मध्यप्रदेश राज्य घुड़सवारी अकादमी के खिलाड़ी प्रणय खरे ने बेंगलुरु स्थित एम्बेसी इंटरनेशनल स्कूल में 16 से 22 नवंबर, 2018 तक आयोजित सीनियर नेशनल शो-जंपिंग घुड़सवारी प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक जीतकर मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ाया है। प्रणय खरे ने यह पदक प्रतियोगिता के शो जंपिंग टॉप स्कोर तथा शो जंपिंग मीडियम ग्रेड इवेंट में डेमोक्रेट घोड़े पर शानदार प्रदर्शन करते हुए अर्जित किए है।
संचालक खेल और युवा कल्याण डाॅ. एस.एल. थाउसेन ने सीनियर नेशनल शो-जंपिंग घुड़सवारी प्रतियोगिता में प्रणय खरे के बेहतरीन प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी प्रणय खरे को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की । उल्लेखनीय है कि प्रणय खरे घुड़सवारी अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक कैप्टन भागीरथ के मार्गदर्शन में प्रशिक्षणरत है।
’प्रणय ने अब तक जीते हैं 123 पदक’
अकादमी के प्रतिभावान घुड़सवार प्रणय खरे ने अभी तक कुल 123 पदक अर्जित किए हैं, जिनमें 57 स्वर्ण पदक शामिल हैं। यह सभी पदक प्रणय खरे ने राष्ट्रीय एवं अंर्तराष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए अर्जित किए हैं। इसके अलावा प्रणय की निम्न उपलब्धियां हैः-
  1.  वर्ष 2015 में एकलव्य पुरस्कार से सम्मानित।
  2.  इक्वेस्ट्रीयन प्रीमियर लीग(ईपीएल) बैंगलोर में बेस्ट राइडर ट्राफी।
  3.  दिल्ली हार्स शो (डीएचएस) दिल्ली में बेस्ट राइडर ट्राफी।
  4. जूनियर राष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिता वर्ष 2017 का बेस्ट राइडर ट्राफी।
  5.  प्रणय खरे घुड़सवारी अकादमी के पहले खिलाड़ी हैं, जिन्हे वर्ष 2018 के विक्रम अवार्ड से सम्मानित किया गया।

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles