30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026

मैरीकॉम ने मुक्केबाजी में 6 गोल्ड जीतकर रचा इतिहास, विश्व की पहली महिला बनी

नई दिल्ली। भारत की मेजबानी में हुए विश्व महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में एमसी मैरीकॉम ने छठी बार स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 48 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में यूक्रेन की हना ओखोता को 5-0 से हराया। वे विश्व चैम्पियनशिप में छह गोल्ड जीतने वाली दुनिया की पहली महिला बॉक्सर बनीं। बल्कि मैरीकॉम विश्व चैम्पियनशिप (महिला और पुरुष) दोनों में सबसे ज्यादा पदक जीतने वाली मुक्केबाज भी बनीं। इससे पहले मैरीकॉम और आयरलैंड की केटी टेलर के नाम पांच-पांच गोल्ड थे। केटी अब प्रोफेशनल बॉक्सर बन गई हैं। इस कारण वे इस बार टूर्नामेंट में नहीं उतरीं। उन्होंने छह स्वर्ण और एक रजत जीतकर क्यूबा के फेलिक्स सेवोन (91 किलोग्राम भारवर्ग) की बराबरी की। फेलिक्स ने 1986 से 1999 के बीच छह स्वर्ण और एक रजत पदक जीता था

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles