34.9 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

Men’s HWC 2018: स्पेन को 4-3 से हराकर अर्जेंटीना ने किया विजयी आगाज

भुवनेश्वर। ऑगस्टिन माजिली और गोंजालो ​पीलाट की ओर से किए गए गोल के दम पर अर्जेंटीना ने ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में चल रहे हॉकी विश्व कप के ग्रुप-ए के अपने पहले मैच में विजयी आगाज किया। कलिंगा स्टेडियम  में खेले गए इस रोमांचक मैच में अर्जेंटीना ने स्पेन को 4-3 से हरा दिया। एनरीक गोंजालेज ने तीसरे ही मिनट में वर्ल्ड नम्बर-8 स्पेन के लिए पहला गोल कर उसका खाता खोला, लेकिन अगले ही मिनट में ऑगस्टिन माजिली ने गोल कर अर्जेंटीना का स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।
दोनों देशों ने पेश किया दर्शनीय हॉकी का नमूना
पहले क्वार्टर के आखिर में स्पेन ने एक बार फिर आगे बढ़ते हुए जोसेफ रोमेउ की ओर से 14वें मिनट में किए गए गोल से 2-1 की बढ़त ली थी। लेकिन ऑगस्टिन ने एक और गोल करते हुए फिर वर्ल्ड नम्बर-2 अर्जेंटीना को 2-2 से बराबर कर दिया। अर्जेंटीना ने पहले क्वार्टर के अतिरिक्त समय में गोंजालो पीलाट के गोल से स्पेन के खिलाफ 3-2 की बढ़त हासिल कर ली और इसे पहले हॉफ के समापन तक बनाए रखा। स्पेन ने दूसरे हाफ में अच्छी शुरुआत करते हुए विसेंक रुइज की ओर से 35वें मिनट में किए गए गोल के साथ स्कोर 3-3 से बराबर कर लिया।
पेलाट के गोल से अर्जेंटीना ने जीता रोमांचक मैच
गोंजालो ने 49वें मिनट में इस मैच में अपना दूसरा गोल करते हुए अर्जेंटीना को स्पेन के खिलाफ 4-3 से आगे कर दिया। इस बढ़त को बनाए रख अर्जेंटीना ने अंत में स्पेन के खिलाफ इसी स्कोर से जीत हासिल की। ग्रुप-ए में अब स्पेन का अगला मुकाबला तीन दिसम्बर को फ्रांस से और अर्जेंटीना का मुकाबला उसी दिन न्यूजीलैंड से होगा।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles