नेटलिंक-बीएसएनएल कप टूर्नामेंट बुधवार से

0

भोपाल। आस वेलफर समिति द्वारा “नेटलिंक-बीएसएनएल कप” का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्घाटन 4 दिसंबर को होगा इसमें 8 प्रमुख टीमें हिस्सा लेंगी । सफेद क्रिकेट बॉल से T20 मैच राउंड रॉबिन आधार पर खेले जाएंगे। नोकिया, ल्युपिन, आईसेक्ट, रिआन, बीएमसी, एम्स आदि टीम इसमें भाग ले रही हैं। उद्घाटन समारोह बीएसएनएल के सीजीएम डॉ महेश शुक्ल, नेटलिंक के प्रमुख अनुराग श्रीवास्तव एवं अरुणेश्वर शरण सिंहदेव के आतिथ्य में आयोजित होगा।