देव बर्नाले और इरफान के अर्धशतक से मप्र ने बनाया मजबूत स्कोर

0

भोपाल। देव बर्नाले और इरफान अली की अर्धशतकीय पारी की मदद से मप्र ने सोमवार को पंजाब के खिलाफ कूच बिहार ट्रॉफी अंडर-19 बीसीसीआई क्रिकेट टूर्नामेंट के मुकाबले के अपनी पहली पारी में चार विकेट के नुकसान पर 266 रन बना लिए हैं। सागर में खेले जा रहे इस चार दिनी मुकाबले के पहले दिन पंजाब ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। मप्र के लिए बल्लेबाजी करते हुए देव बर्नाले ने 90, इरफान अली ने 65, युवराज राव ने 42 और राहुल चंद्रोल ने नाबाद 40 रन बना लिए हैं। वहीं ऋषभ चौहान भी 15 रन के निजी स्कोर पर खेल रहे हैं। पंजाब के लिए केतन मनकोतिया और अमित शुक्ला ने एक-एक विकेट लिया है।

 

see this also –   वर्षा ने अरुणाचल प्रदेश से खेलने का लिया बढ़ा फैसला