नेटलिंक-बीएसएनएल कप में राहुल का हरफनमौला प्रदर्शन

0

भोपाल। आस वेलफेयर समिति द्वारा आयोजित नेटलिंक-बीएसएनएल कप में मंगलवार को रिआन वाटर टेंक ने आईसेक्ट ग्रुप को 99 रनों से पराजित कर दिया। नेटलिंक मैदान में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 169 रन का स्कोर बनाया। इसमें समीर ने 40, राहुल ने 35 रन का योगदान दिया। आईसेक्ट की ओर से सुकेन्द्र ने तीन और जुबेर ने दो विकेट लिए।

जवाब में आईसेक्ट की टीम मात्र 70 रन पर सिमट गई। ऋत्विक ने 18 रन बनाए। रिआन की ओर से रूपेश ने तीन विकेट चटकाए। रौनक, राहुल और विपिन ने दो-दो विकेट लिए। दोहरा प्रदर्शन के लिए राहुल को मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस अवसर पर नेटलिंक प्रमुख अनुराग श्रीवास्तव, सोनल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। इस प्रतियोगिता में शहर की आठ टीमें भाग ले रही हैं।

 

SEE THIS ALSO –

अभिनव ने बाॅक्सिंग में दिखाया अनुभव