28.2 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

डीआरएम क्रिकेट में विदिशा और दीवानगंज जीते

भोपाल। इंजीनियरिंग विभाग विदिशा और इंजीनियरिंग विभाग दीवानगंज की टीमों ने बुधवार को यहां शुरू हुई डीआरएम क्रिकेट ट्रॉफी में विजयी आगाज किया है।

रेलवे मैदान में खेले गए प्रतियोगिता के पहले मैच में इंजीनियरिंग विभाग विदिशा टीम ने सीआरडब्ल्यू-बी को पांच विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीआरडब्ल्यू-बी ने दस ओवर में एक विकेट नुकसान पर 96 रन बनाए। जवाब में इंजीनियरिंग विभाग विदिशा ने दो गेंद शेष रहते मैच जीता लिया। अमन मैन ऑफ द मैच रहे।

दूसरे मैच में इंजीनियरिंग विभाग दीवानगंज ने टीआरएस इटारसी को हराया। पहले इटारसी ने दस ओवर में 82 रन बनाए। जवाब में दीवानगंज ने 83 रन बनाकर मैच जीता। इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य कारखाना प्रबंधक कोच रिपेयर भोपाल मनीष अग्रवाल ने किया।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles