42.8 C
New Delhi
Saturday, May 17, 2025

आरना, ईशान, समृद्धि और भव्या बनी विजेता

भोपाल चेस फेस्टिवल स्कूल इवेन्ट
भोपाल। अकादमी ऑफ चेस एजुकेशन द्वारा आयोजित भोपाल चेस फेस्टिवल में रविवार को अंतिम राउंड खेले गए। जिसमें अंडर-7 बालिका वर्ग में आरना चौबे ने पहला स्थान हासिल किया। भव्या जोशी को दूसरा और कनिष्का चौधरी को तीसरा स्थान मिला। वहीं बालक वर्ग में ईशान सिंह खनुजा पहले, अर्थव अग्रवाल दूसरे और माधवेन्द्र प्रताप शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-9 बालिका वर्ग में अनन्या शर्मा ने जीत दर्ज की। ऐश्वर्या बरासालया उपविजेता और अदिति गरवाल को तीसरा स्थान मिला। वहीं बालक वर्ग में कृष जुत्शी पहले, काव्य जैन दूसरे एवं प्रतुल मेहता तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-11 बालिका वर्ग में समृद्धि श्रीवास्तव को पहला, श्रीजा परचुरी को दूसरा स्थान मिला। बालक वर्ग में देवांश पंथी पहले स्थान पर रहे। काव्यांश अग्रवाल को दूसरा और चैत्य मुनोट तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-13 बालिका वर्ग में सुहानी जैन पहले स्थान पर रहीं। वहीं बालक वर्ग में श्रेष्ठ सिंह तोमर पहले, समर्थ रघुवंशी दूसरे एवं अर्थव तोमर तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-15 बालिका वर्ग में हिमाक्षी देशमुख पहले स्थान पर रही। वहीं बालक वर्ग में प्रज्जवल सुहाने पहले एवं अक्षत माथुर दूसरे स्थान पर रहे। अंडर-17 बालक वर्ग में वेदांत भारद्वाज ने जीत दर्ज की।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles