35.8 C
New Delhi
Sunday, April 20, 2025

भगवान सिंह ने साइकल से 420 कि.मी. का सफर कर, कहा-फिट हैं तो हिट हैं

भोपाल। खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित वाटर स्पोट्र्स अकादमी में कार्यरत भगवान सिंह ने पिछले दिनों खेलों के प्रति युवाओं में जागरूकता लाने के उद्देश्य से भोपाल से ग्वालियर तक 420 कि.मी. तक का सफर साइकल से तय किया। यह दूरी दो दिन में पूरी करते हुए भगवान सिंह ने व्यावरा, गुना, शिवपुरी होते हुए ग्वालियर तक का सफर किया। भगवान सिंह द्वारा की गई इस साहसिक यात्रा का अनेक स्थानों पर खिलाड़ियों और युवाओं ने जोरदार स्वागत किया। संचालक खेल और युवा कल्याण डाँ. एस.एल. थाउसेन ने भगवान सिंह द्वारा की गई उद्देश्यपूर्ण साहसिक यात्रा की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।

गौरतबल है कि भगवान सिंह ने 9 दिसम्बर, 2017 को दुनिया की सबसे ऊंची 18,380 फीट सड़क खारंदुला की चढ़ाई 9 दिन में पूरी की है। दो सौ से अधिक राष्ट्रीय स्तर पर टेकिंग करने वाले भगवान सिंह सात घंटे में 56 कि.मी. का राष्ट्रीय रिकार्ड स्थापित कर चुके हैं। उन्हें छह बार बेस्ट क्लाइमर का पुरस्कार मिल चुका है। नौ वर्षों से लगातार अमरनाथ की यात्रा करने वाले भगवान सिंह ने चंदनबाड़ी से अमरनाथ तक (34 कि.मी.) का सफर ग्यारह घंटों में पूरा किया है। उन्होेंने 33 दिनों में कैलाश-मानसरोवर यात्रा पूरी की।

फिट हैं तो हिट हैं
19 मई, 2016 को दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत माउंट एवरेस्ट की चोटी पर देश का तिरंगा फहराने वाले भगवान सिंह का कहना है कि यदि हम फिट है तो हिट हैं। क्योंकि जितना हम शारीरिक श्रम करेंगे उतना ही हमारा शरीर स्वस्थ रहेगा। उन्होंने स्वयं के अनुभवों के आधार पर युवाओं को फिट रहने की प्रेरणा दी।

 

SEE THIS ALSO –  अखिल भारतीय सिविल सेवा फुटबाॅल सोमवार से

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles