फुटबाॅल प्रतियोगिता-2018ः हरियाणा ने दिल्ली को तथा चण्डीगढ़ ने बैंगलूरू को 2-1 से हराया

0

हरियाणा और चंडीगढ़ के मध्य फायनल मुकाबला आज
भोपाल। अखिल भारतीय सिविल सेवा फुटबाॅल प्रतियोगिता के अंतर्गत टी.टी. नगर स्टेडियम स्थित फुटबाॅल ग्राउण्ड पर आज ख्ेाले गए सेमी फायनल मुकाबलों में हरियाणा ने दिल्ली को 2-1 से तथा आरएसबी चण्डीगढ़ ने आरएसबी बैंगलूरू को 2-1 से परास्त कर फायनल में जगह बनाई। फायनल मुकाबला शनिवार 22 दिसम्बर को खेला जायेगा और इसी के साथ ही प्रतियोगिता का समापन होगा।
आज ख्ेाले गए पहले सेमी फायनल मुकाबले में हरियाणा के खिलाड़ी इन्द्रजीत ने 22वें और विनोद ने 33वें मिनिट में एक-एक गोल किए जबकि दिल्ली की ओर से एक मात्र गोल 35वें मिनिट में पुष्पेन्द्र ने किया और इस तरह यह मुकाबला हरियाणा ने 2-1 से जीत लिया। सेमी फायनल का दूसरा मुकाबला आरएसबी चण्डीगढ़ और आरएसबी बैंगलूरू के बीच खेला गया। चण्डीगढ़ टीम की ओर से हरमिंदर ने 23वें और 64वें मिनिट में एक-एक गोल किया। जबकि आरएसबी बैंगलूरू टीम के खिलाड़ी मंजू मैच के 75वें मिनिट में एकमात्र गोल कर पाये और आरएसबी चण्डीगढ़ ने यह मुकाबला 2-1 से जीतकर फायनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता के अंतर्गत प्रातः 8.00 बजे तीसरे स्थान के लिए दिल्ली और बैंगलूरू तथा फायनल मुकाबला हरियाणा और आरएसबी चण्डीगढ़ के मध्य ख्ेाला जायेगा।