35.3 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

मध्य प्रदेश महिला टेनिस टीम ने जीता रजत पदक

भोपाल। पिछले दिनों भिलाई में खेली गई अंतर-राज्यीय नेशनल प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश की महिला टेनिस टीम ने रजत पदक जीता। इस प्रतियोगिता में देश के 11 राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। टीम की खिलाड़ियों ने आज संचालक खेल और युवा कल्याण डाँ. एस.एल. थाउसेन से सौजन्य भेंटकर प्रतियोगिता में अर्जित अपनी उपलब्धि से अवगत कराया। संचालक खेल डाँ. थाउसेन ने टीम की सदस्यों को उनकी इस उपलब्धि की सराहना करते हुए उन्हें  बधाई दी। इस अवसर पर संयुक्त संचालक खेल डाँ. विनोद प्रधान, बी.एस. यादव सहित प्रदेश भर से आये जिला खेल अधिकारी मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश महिला टेनिस टीम ने सेमी फाइनल में दिल्ली को 2-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया और रजत पदक जीता। टीम में अवनि मित्तल, सारा यादव और राशि मालवीय शामिल थी।

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles