23.4 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

भोपाल बार रेड क्रिकेट टीम हुई सम्मानित

भोपाल। उज्जैन में खेली गयी राज्य स्तरीय अधिवक्ता क्रिकेट प्रतियोगिता का ख़िताब जीतने पर भोपाल बार रेड टीम को राजीव गांधी महाविद्यालय के सचिव व भोपाल बार रेड टीम के मुख्य संरक्षक सैयद साजिद अली ने आज यहां सम्मानित किया ।

साजिद अली ने राज्य स्तरीय अधिवक्ता क्रिकेट प्रतियोगिता में टीम द्वारा शानदार प्रदर्शन करने पर बधाई दी और टीम के सभी खिलाडियों को क्रिकेट किट देने की घोषणा की। साथ ही टीम को भविष्य में और भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिये शुभकामनाएँ दीं ।

इसके पहले भोपाल बार रेड टीम ने उज्जैन में खेले गए फ़ाइनल मैच में विरोधी टीम बैतूल को 41 रनो से हराकर ट्रॉफी पर क़ब्ज़ा किया था।प्रतियोगिता में भोपाल बार रेड टीम के सैयद फ़रहान अली को मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट जबकि कप्तान प्रदीप दुबे को बेस्ट विकेट कीपर का पुरस्कार दिया गया। सुशील सिंह ने इस टूर्नामेंट में शानदार गेंदबाजी करते हुए 10 विकेट लिए।

टीम इस प्रकार है :- प्रदीप दुबे (कप्तान) ड़ाक्टर सुशील सिंह ठाकुर, कैलाश मालवीय, मनीष शुक्ला, देवेन्द्र सिंह परिहार, के पी यादव, देवेन्द्र बुचके, भरत तोमर, राजेश बर्मन, जीतेन्द्र धुर्वे, मनीष यादव, श्रेय राज सक्सेना ,योगेश मर्सकोले, सैयद फ़रहान अली, हीरू शर्मा, सुमन मण्डल, उमाकांत, इरशाद अली, कुन्दन सिंह, नीरज गजरे व अनिल कटियार, कोच सुहाग सिंह सोलंकी ।
है।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles