36.2 C
New Delhi
Monday, April 21, 2025

मन दुबे मध्यप्रदेश की अंडर-23 में टीम चयनित

भोपाल। स्थानीय अंकुर क्रिकेट अकादमी के मध्यमक्रम के बल्लेबाज और ऑफ स्पिनर मन दुबे का चयन मध्यप्रदेश की अंडर-23 सीके नायडू टीम में हुआ है। मध्यप्रदेश अंडर-23 टीम हुबली में कर्नाटका के विरुद्ध 11 जनवरी से लीग का मैच खेलेगा। मन दुबे पूर्व में अंडर-15 मप्र टीम के कप्तान और अंडर-19 मप्र टीम के सदस्य रहे हैं। अंडर-23 इंटर डिवीजन मैचेस में भोपाल टीम की कप्तानी करते हुए इसी वर्ष उन्होंने भोपाल की टीम को चैंपियन बनवाने के साथ-साथ महत्वपूर्ण शतकीय पारियां भी खेली। इसमें फाइनल में इंदौर के विरुद्ध उनका शतक भोपाल की जीत के लिए महत्वपूर्ण था। मन दुबे के चयन पर अकादमी के निदेशक ज्योति प्रकाश त्यागी, कोचेस प्रदीप याज्ञनिक, दीपक देशमुख और अजय मथुरिया ने बधाई दी।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles