20.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026

भोपाल की मुस्कान और ग्वालियर के हरमन चुने गये सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

भोपाल। मध्य प्रदेश ताइक्वांडो संघ की ओर से 32 वीं मध्य प्रदेश राज्य स्तरीय सब जूनियर एवं पांचवीं केडिट ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन आगा क्लब, पिपलानी भेल में किया गया। इसमें इंदौर और भोपाल ने टीम चैंपियनशिप जीती। दूसरे स्थान पर रायसेन एवं ग्वालियर रहे। पुम्से वर्ग में विदिशा जिला दूसरे स्थान पर रहा। जबलपुर टीम ने चैंपियनशिप में कब्जा किया। संचालन दामोदर प्रसाद आर्य, विजय वॉचबी ने किया। प्रतियोगिता की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बालिका वर्ग में भोपाल की मुस्कान पाल चुनी गई। जबकि बालक वर्ग में ग्वालियर के मास्टर हरमन सिंह गिल सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के लगभग 28 जिलों के 650 खिलाडिय़ों ने भागीदारी की।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles