भोपाल। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में आज खेले गए 50 मीटर थ्री पोजिशन फाइनल मुकाबले में मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी के खिलाड़ी एश्वर्य प्रताप सिंह तोमर मात्र .01 प्वाइंट से मध्य प्रदेश को स्वर्ण पदक दिलाने से चूक गए। एश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने 447.1 का स्कोर कर रजत पदक मध्य प्रदेश को दिलाया। जबकि 447.2 स्कोर के साथ पंजाब के खिलाड़ी सरताज सिंह ने स्वर्ण पदक अर्जित किया। अकादमी के ही खिलाड़ी हर्षित बिंजवा ने 436.1 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक मध्य प्रदेश को दिलाया।