31.6 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

दो बार के ओलंपिक पदक विजेता रघबीर सिंह भोला का निधन

नई दिल्ली। दो बार के ओलंपिक पदक विजेता भारत के पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी रघबीर सिंह भोला का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके परिवार ने बताया कि भोला ने सोमवार (21 जनवरी) को आखिरी सांस ली। उन्होंने 1956 मेलबर्न और 1960 रोम ओलंपिक में क्रमश: स्वर्ण और रजत पदक जीते थे।

खेल को अलविदा कहने के बाद भी वह आईएचएफ की चयन समिति के सदस्य रहे। वह एफआईएच के अंतरराष्ट्रीय अंपायर, भारतीय हॉकी टीम के मैनेजर, टीवी कमेंटेटर और ओलंपिक खेलों में सरकारी पर्यवेक्षक भी रहे। उन्होंने 1954 से 60 तक भारतीय वायुसेना और सेना की हॉकी टीमों की कप्तानी की। सेना के विभिन्न विभागों के बीच हुई चैम्पियनशिप में उनकी टीम तीन बार विजेता रही और दो बार राष्ट्रीय चैम्पियनशिप जीती।

उन्हें 2000 में अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया। उनके परिवार में पत्नी कमला भोला, तीन बेटियां और तीन नाती हैं।

यह भी देखें –   तोक्यो ओलंपिक-2020 में गोल्ड जीतने की पुरी उम्मीद : पुलेला गोपीचंद

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles