गोपाल पाण्डेय फैंस क्लब ने उद्घाटन मुकाबला जीता

0
भोपाल। गोपाल पाण्डेय फैंस क्लब ने आभा मंसूरी क्लब को 5 विकेट से हराकर यहॉ प्रारंभ हुई विधायक कप टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटक मुकाबला जीत लिया। प्रतियोगिता एफ सेक्टर, बरखेडा पठानी खेल मैदान पर आयोजित की जा रही है। अन्य मुकाबलों में
गोविन्दपुरा विधायक  कृष्णा गौर ने क्षेत्रीय पार्षद, एमआईसी मेंबर व बीसीएलएल के डॉयरेक्टर केवल मिश्रा की अध्यक्षता में  विधायक कप टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पूर्व में अतिथियों का स्वागत केवल मिश्रा, गोपाल पाण्डे, अरूण मेडे, अजय सोनी, अवधपुरी मंडल के अध्यक्ष शैतान सिंह लोधी, पार्षद व जोन अध्यक्ष गणेश राम नागर, भोजपुरी समाज के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह, मंडल महामंत्री नरेश आसुदानी, मंडल कार्यकारिणी सदस्य ब्रजेश व्यास, संजय शिवनानी, बिट्टू मेश्राम, रूपेश दीक्षित, रमेश भारती, इरफान, अरूण वर्मा  इत्यादि ने अतिथियों का स्वागत किया।
उद्घाटन मुकाबले में पहले खेलते हुए आभा मंसूरी क्लब ने निर्धारित ओवरों में 5 विकेट पर 52 रन बनाएं। गोपाल पाण्डेय फैंस क्लब से ब्रजेश ने 2 विकेट लिये। जवाबी पारी खेलते हुए विजेता टीम ने मात्र 7 ओवरों में 5 विकेट खोकर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। गोपाल पाण्डेय फैंस क्लब की ओर से गोलू व मोनू की 15-15 रनों की पारियों खेली। अन्य मुकाबलों में सगीर तारिक इलेवन व राकेश वर्मा फैंस क्लब ने भी जीत दर्ज कर दूसरे दौर में जगह बनाई।