भोपाल। गुजरात के सूरत में 1 से 4 फरवरी, 2019 तक आयोजित ओपन जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश राज्य कुश्ती अकादमी की खिलाड़ी पूजा जाट ने 53 किलोग्राम भारवर्ग में रजत और रमन यादव ने 50 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक अर्जित किया। अकादमी की डे-बोर्डिंग खिलाड़ी पूजा शर्मा ने भी 68 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक जीता।
संचालक खेल और युवा कल्याण डाँ. एस.एल. थाउसेन ने पदक विजेता खिलाड़ी बेटियों को उनके शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी है। उक्त खिलाड़ियों ने अकादमी की प्रशिक्षक रेखा रानी और सुमित सहरावत के नेतृत्व में प्रतियोगिता में भागीदारी की।