41.3 C
New Delhi
Monday, April 21, 2025

अखिल भारतीय सिविल सेवा कबड्डी प्रतियोगिता का समापन

भोपाल। राजधानी के टी.टी. नगर स्टेडियम स्थित मार्शल आर्ट हाल में 1 से 5 फरवरी तक आयोजित अखिल भारतीय सिविल सेवा कबड्डी प्रतियोगिता के अंतिम दिन पुरूष वर्ग में आज खेले गए मुकाबले में सेन्ट्रल सेक्रेट्रीएट दिल्ली ने हरियाणा को 32-27 से हराया और फाइनल मुकाबला जीतकर पुरूष वर्ग में विजेता बनने का गौरव हासिल किया। जबकि महिला वर्ग में आरएसबी राजस्थान विजेता और मध्य प्रदेश की टीम उप विजेता बनी। इसी तरह पुरूष वर्ग में हरियाणा की टीम को उप विजेता का खिताब हासिल हुआ। पुरूष वर्ग में बैंगलूरू और महिला वर्ग में हिमाचल प्रदेश की टीम तीसरे स्थान पर रही।

विजेता एवं उप विजेता टीमों के खिलाड़ियों को संचालक खेल और युवा कल्याण डाँ. एस.एल. थाउसेन ने मेडल और ट्राॅफी प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मध्य कबड्डी संघ के सचिव एवं भारतीय कबड्डी संघ के सह सचिव श्रीकृष्ण लक्कड़, एजीएम भेल स्पोर्ट्रस अजय सक्सेना, कन्वेनर सेन्ट्रल सेक्रेट्रीएट राकेश खत्री, संयुक्त संचालक बी.एस. यादव, सहायक संचालक ओ.पी. हरोड़, रेफरी बोर्ड के चेयरमैन जे.सी. शर्मा, पतिराज सिंह बघेल सहित अन्य राष्ट्रीय निर्णायक एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि इस पांच दिवसीय प्रतियोगिता में देश भर से आई 23 पुरूष एवं 07 महिला खिलाड़ियों की टीमों के करीब 470 खिलाड़ियों ने हिस्सेदारी कर प्रतिभा प्रदर्शन किया।

यह भी देखें –  अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी नित्यता ने की खेल मंत्री जीतू पटवारी से भेंट

 

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles