31.6 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में साइना को ताइवान की ताइ जु यिंग ने हराया

बर्मिंघम। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल का शुक्रवार को यहां ताइवान की ताइ जु यिंग से हारकर ऍाल इंग्लैंड चैंपियनशिप में सफर समाप्त हो गया। साइना को 10 लाख डॉलर इनामी राशि वाले इस टूर्नामेंट में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी से 37 मिनट के मुकाबले में 15-21, 19-21 से हार का सामना करना पड़ा। दोनों खिलाड़ियों के बीच 20 मुकाबले में साइना सिर्फ पांच में ही जीत दर्ज कर सकी हैं। ताइ जु यिंग ने इस भारतीय के खिलाफ लगातार 13 मैचों में जीत के साथ कुल 15 मुकाबले अपने नाम किये हैं। उन्होंने साइना पर पहले गेम में 11-3 की बढ़त कायम कर ली लेकिन साइना इसके बाद 12 में से 9 अंक जीत स्कोर को 14-12 करने में सफल रही।
ताइ जु यिंग अपनी बढ़त को 20-13 करने के बाद गेम अपने नाम करने में सफल रहीं। ताइ जु यिंग का दमदार खेल दूसरे गेम में भी जारी रहा और उन्होंने 11-8 की बढ़त हासिल की। उनके शॉट का साइना माकूल जवाब दे रही थीं जिससे स्कोर 17-15 और फिर 19-19 हुआ। ताइ जु यिंग ने इसके बाद लगातार दो अंक बनाकर गेम और मैच अपने नाम कर लिया।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles