समीक्षा बैठक में खेल संचालक ने दिए जिला खेल अधिकारियों को दिशा निर्देश, एम.एल. धौलपुरी उप संचालक शिवपुरी हुए सम्मानित ।
भोपाल। टी.टी. नगर स्टेडियम स्थित आडियो-वीजुअल हाॅल में आज जिला खेल अधिकारियों की एक बैठक संचालक खेल और युवा कल्याण डाँ. एस.एल. थाउसेन की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमें विभागीय गतिविधियों की समीक्षा की गई। बैठक में संयुक्त संचालक बी.एस. यादव, सहायक संचालक ओ.पी. हरोड़ सहित विभिन्न जिलों के जिला खेल अधिकारी मौजूद थे। बैठक में उप संचालक शिवपुरी एम.एल. धौलपुरी को नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैम्पियनशिप जयपुर में शाॅटपुट इवेन्ट में कांस्य पदक अर्जित किए जाने के लिए सम्मानित किया गया।
बैठक में खेल संचालक डाँ. थाउसेन ने समीक्षा के दौरान निर्माणाधीन कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करने, सिविल सर्विसेस खेलों का संबंधित खिलाड़ियों को लाभ दिलाने तथा बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करने, समर कैम्प और खेल प्रतियोगिता आयोजन के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने जिला खेल अधिकारियों से जिले में संचालित गतिविधियों और विभागीय समस्याओं के संबंध में चर्चा कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की। उन्होंने डीएसओ द्वारा बैठक में बताई गई जिला स्तरीय समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वस्त करते हुए कहा कि समस्त जिलों में प्रोजेक्टर, लैपटॉप और वॉटर कूलर शीघ्र ही उपलब्ध कराए जाएंगे।
खेल संचालक द्वारा डी एस ओ को दिए गए अहम टिप्स
आपका नॉलेज ही स्पोर्ट्स को आगे बढ़ाने में सहायक होगा।
खिलाड़ी को मार्गदर्शन देकर प्रोत्साहित और प्रमोट करने में स्पोर्ट्स ऑफिसर की अहम भूमिका।
समर कैंप में स्पोर्ट्स एक्टिविटी पर ही फोकस करें और परिश्रम कर खिलाडियों को लाभ दिलाएं।
विभागीय उपलब्धियों को हासिल करने के लिए समर्पण भावना से कार्य करें।
खेल सशक्तिकरण के लिए स्वयं का सशक्त होना जरूरी। नकारात्मकता को हावी नहीं होने दे।
आपसी समन्वय से विभागीय समस्याओं का समाधान करें।
जिला स्तर पर डीएसओ बेस्ट से बेस्ट करें और विभाग के स्वयं एंबेस्डर बनें।
निर्माणाधीन कार्यो को शीघ्र पूरा करने के लिए निर्माण एजेंसी से बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करें।