40.8 C
New Delhi
Sunday, April 20, 2025

इंटरनेशनल कयाकिंग-केनोइंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता आज से

भारत समेत 14 देशों के 87 खिलाड़ी आज से बड़ी झील में दिखाएंगे दमखम
भोपाल। राजधानी की बड़ी झील में शनिवार से भारत समेत 14 देशों के 87 खिलाड़ी 78 पदकों के लिए तीन दिन तक दखखम दिखाएंगे। यह सभी खिलाड़ी इंटरनेशनल कयाकिंग-केनोइंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेने उतरेंगे। भोपाल में 16 साल बाद इंटरनेशनल कयाकिंग-केनाेइंग चैंपियनशिप हो रही है। इससे पहले 2003 में एशियाई कयाकिंग-केनोइंग चैंपियनशिप आयोजित हुई थी। इसमें भारत का सबसे बड़ा 37 सदस्यीय दल उतर रहा है। इन 37 में 11 खिलाड़ी मप्र के शामिल हैं। पहले दिन पांच फाइनल होंगे, जिसमें पांच स्वर्ण, इतने ही रजत तथा इतने ही कांस्य पदकों का फैसला होगा। प्रतियोगिता के मुकाबले सुबह 8.00 बजे से शुरू हो जाएंगे। जबकि औपचारिक उदघाटन शाम 4.00 बजे होगा। पहले दिन 1000 मीटर के चार फाइनल के अलावा 200 मीटर मिक्स का फाइनल भी होगा। दूसरे दिन 500 मीटर के तथा आखिरी दिन 300 मीटर के मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता के एक दिन पहले भारतीय कयाकिंग केनोइंग फेडरेशन के सचिव प्रशांत कुशवाह ने भारतीय खिलाड़ियों के नामों की घोषणा की। इसमें 11 खिलाड़ी मेजबान मप्र के शामिल हैं। भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी पिछले 15 दिनों से छोटी झील पर अभ्यास कर रहे हैं।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles