बेंगलुरू। आईपीएल के 12वें संस्करण का 7वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और मुंबई इंडियंस के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी का न्योता पाने के बाद मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 187 रन बनाए। जिसके जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 181 रन ही बना सकी और मुकाबला 6 रन से हार गई। आईपीएल 2019 में बैंगलोर की यह लगातार दूसरी हार है। पहले मुकाबले में उसे चेन्नई के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा था। वहीं मुंबई अपने पहले मुकाबले में दिल्ली के हाथों 14 रन से हारने के बाद दूसरे मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की।
📰 Read in detail about last night's cliffhanger at the Chinnaswamy 👇#OneFamily #CricketMeriJaan #MumbaiIndians #RCBvMI https://t.co/auI06zaKXv
— Mumbai Indians (@mipaltan) March 29, 2019
बैंगलोर पर भारी पड़ गए जसप्रीत बुमराह के चार ओवर
मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। मुंबई ने कप्तान रोहित शर्मा के 48, सूर्यकुमार यादव के 38 और अंतिम ओवर्स में हार्दिक पंड्या के ताबड़तोड़ नाबाद 32 रन की पारियों की बदौलत 20 ओवर में 187 रन का स्कोर बनाया। जवाब में बैंगलोर ने भी मुंबई को कड़ी टक्कर दी। एबी डि वियिलर्स के नाबाद 70, विराट कोहली के 46 रन और पार्थिव पटेल के 31 रन की पारियों की बदौलत आरसीबी की टीम एक समय जीत की ओर बढ़ रही थी। लेकिन जसप्रीत बुमराह की कसी हुई गेंदबाजी के सामने डि विलियर्स की भी एक न चली और बैंगलोर की टीम लक्ष्य से 6 रन दूर रह गई।
Best in the world? 😉#OneFamily #CricketMeriJaan #MumbaiIndians #RCBvMI @Jaspritbumrah93 pic.twitter.com/z8Qea1tHxS
— Mumbai Indians (@mipaltan) March 28, 2019
लसिथ मलिंगा के नोबॉल पर नहीं गई अंपायर की नजर
बैंगलोर को आखिरी 4 ओवर में जीत के लिए 41 रन बनाने थे। लेकिन जसप्रीत बुमराह ने 17वें ओवर में सिर्फ 1 रन देकर शिमरन हेटमायर को आउट किया। इसके बाद 19वें ओवर में भी सिर्फ 5 रन देकर कॉलिन डि गैंडहोम का विकेट झटका। उनके इन दो ओवरों ने ही मैच का पासा पलट दिया। जसप्रीत बुमराह ने अपने 4 ओवर के कोट में 20 रन देकर 3 विकेट झटके। उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। बैंगलोर को आखिरी ओवर में जीत के लिए 17 रन चाहिए थे। लसिथ मलिंगा गेंदबाजी कर रहे थे। उनके ओवर की पहली ही गेंद पर शिवम दुबे ने छक्का जड़कर बैंगलोर के खेमे में उम्मीद जगा दी। लेकिन अगली 5 गेंदों में सिर्फ 5 रन बन सके। हालांकि, मलिंगा ने आखिरी गेंद पर ओवर स्टेपिंग कर दी थी लेकिन अंपायर का ध्यान नहीं गया और खिलाड़ी मैदान से बाहर आ चुके थे। इसलिए आरसीबी को जीत का मौका मिलते-मिलते रह गया।
मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली (कप्तान), पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), मोइन अली, एबी डिविलियर्स, शिमरन हेटमायर, शिवम दुबे, कॉलिन डि ग्रैंडहोम, नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज।
मैच में मुंबई इंडियंस का प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डि कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, युवराज सिंह, कीरन पोलार्ड, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, मिशेल मैक्लेनॉघन, लसिथ मलिंगा, मयंक मार्कंडे, जसप्रीत बुमराह।


