भोपाल। मध्य प्रदेश तीरंदाजी अकादमी जबलपुर की स्टार खिलाड़ी मुस्कान किरार ने एशिया कप तीरंदाजी चैम्पियनशिप स्टेज वन कंपाउंड व्यक्तिगत इवेंट में स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा किरार ने टीम में संचिता तिवारी और प्रिया गुर्जर के साथ मिलकर रजत जीता। उन्होंने मिश्रित युगल में भी पदकीय प्रदर्शन किया। दिल्ली के खिलाड़ी के साथ मिलकर कांस्य पदक अर्जित किया।


