चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स लगातार तीन जीत दर्ज कर चुका है, वहीं राजस्थान रॉयल्स को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा। राजस्थान रॉयल्स लगातार अच्छा खेलने के बावजूद करीबी मैच जीत नहीं पा रहा है और 31 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच के बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे ने हार का कारण भी बताया।
रहाणे ने रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आठ रनों से हार झेलने के बाद माना कि महेंद्र सिंह धोनी को आउट करना गेंदबाजों के लिए मुश्किल काम है और उनकी दमदार बल्लेबाजी ही मुकाबले में मेहमान टीम को दूर ले गई। एम.ए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में एक समय चेन्नई सुुपर किंग्स का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 27 रन था और यहां से धोनी ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और नॉटआउट 75 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को 175 तक ले गए।
Get all your loudest whistles together for #ChinnaThala's spectacular back-to-back milestones! #WhistlePodu #Yellove🦁💛 pic.twitter.com/0YkkjyW2K6
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 1, 2019
SEE THIS ALSO –
मनु और सौरभ की जोड़ी का विश्व रिकॉर्ड, जीता गोल्ड मेडल
मैच के बाद रहाणे ने कहा, ‘इस हार का कारण हमारी खराब बल्लेबाजी रही। हम एक टीम के रूप में जीतते हैं और हम एक टीम के रूप में हारते हैं। अगर हम टी 20 में छोट-छोटे पलों को जीतते हैं तो हम अच्छा करेंगे। हमने पिछले तीन मैचों में अच्छा खेला है और उम्मीद है कि थोड़ी अच्छी किस्मत के साथ हम इसे बदल पाएंगे।’ रहाणे ने कहा, जब धोनी बल्लेबाजी करते हैं तब गेंदबाजों के लिए मुश्किलें पैदा हो जाती है। छह ओवर के बाद गेंदबाजों के लिए गेंद को पकड़ना मुश्किल हो रहा था, यहां तक की तेज गेंदबाजों को भी। लेकिन चेन्नई ने अच्छी गेंदबाजी की और विकेट चटकाए।’
The #Yellove-Pink cameraderie! #WhistlePodu #Yellove #CSKvRR pic.twitter.com/j2lN3QqLS5
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 31, 2019


