भोपाल। प्रथम चैम्पियन्स ट्रॉफी ओपन ( बी लेबल) एवं कॉर्पोरेट वर्ग में आज का पहला मुकाबला डीजीपी एकादश और और नगर निगम के मध्य खेला गया। जिसमे नगर निगम ने टॉस जीत कर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया, पहले बल्लेबाजी करते हुए डीजीपी एकादश ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 149 रन बनाए। नगर निगम की तरफ से ओम ने 27 रन देकर 3 , फहाद ने 2 और जफ़र ने 1 विकेट लिया। जवाबी पारी खेलने उतरी नगर निगम की टीम रवि नरवरे के 32 जावेद के 33 और फहाद के 13 रनों की बदौलत 138 रन बनाकर 12 रन से मुकाबला हार गयी। मैन ऑफ़ द मैच डीजीपी के वैभव 53 रन 29 गेंद और 10 रन देकर 2 विकेट रहे ।उन्हें वरिष्ठ क्रिकेटर श्याम मूर्ति और अकील ने पुरुस्कृत किया। इस अवसर पर आयोजन सचिव योगेन्द्र व्यास भी उपस्थित थे ।
दिन का दूसरा मुकाबला विश्वास सारंग क्रिकेट अकादमी और यूसीसी के मध्य खेला गया जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी यूसीसी की टीम ने रोहित के 44 ,आकाश हर्षित के 15-15 रनों की बदौलत 20 ओवर में 8 विकेट पर 130 रन बनाए। विश्वास सारंग क्रिकेट अकादमी की तरफ से राजवीर और अभिषेक ने 2-2 और उत्कर्ष ,पंकज और अभय ने 1-1 विकेट लिया।जवाबी पारी खेलने उतरी विश्वास सारंग क्रिकेट अकादमी ने रणवीर के नाबाद 47 रन और अभिषेक के 31 रनों की बदौलत 18 ओवर में 131 रन बनाकर 5 विकेट से मैच जीत लिया । रईस और लोकेश ने 11 विकेट लिया । मैन ऑफ़ द मैच रणवीर 47 रन नाबाद रहे । उन्हें नगर निगम के राजकुमार ने पुरुस्कृत किया ।



