31.5 C
New Delhi
Monday, April 21, 2025

कुश्ती अकादमी की खिलाड़ी माधुरी और रेखा ने रजत और प्रियांशी ने जीता कांस्य पदक

भोपाल। राजस्थान के कोटा में 21 से 23 जून, 2019 तक आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता अंडर-15 में मध्य प्रदेश मार्शल आर्ट कुश्ती अकादमी की खिलाड़ी माधुरी पटेल ने 39 किलोग्राम भारवर्ग और रेखा जाट ने 58 किलोग्राम भारवर्ग में एक-एक रजत पदक मध्य प्रदेश को दिलाया। प्रतियोगिता में अकादमी की खिलाड़ी प्रियांशी प्रजापत ने 50 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक अर्जित किया। राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के पदक विजेता खिलाड़ियों को प्रदेश के खेल और युवा कल्याण मंत्री श्री जीतू पटवारी और संचालक ख्ेाल और युवा कल्याण डाँ. एस.एल. थाउसेन ने बधाई दी है। अकादमी की खिलाड़ी वर्षा पाण्डे (54 किलोग्राम) और शिवानी शर्मा (42 किलोग्राम) की भी प्रतियोगिता में भागीदारी रही। उक्त सभी खिलाड़ी कुश्ती अकादमी के प्रशिक्षक श्री सुमित सेहरावत और श्री विनय प्रजापति के मार्गदर्शन में प्रशिक्षणरत हैं।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles