31.7 C
New Delhi
Monday, April 21, 2025

यूथ एंव केडेट विश्व तीरंदाजी प्रतियोगिता में अकादमी के चार खिलाड़ी करेंगे भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व

भोपाल। मध्य प्रदेश राज्य तीरंदाजी अकादमी जबलपुर में प्रशिक्षणरत खिलाड़ी मुस्कान किरार, रागनी मार्को, अर्शिया चैधरी और चिराग विद्यार्थी स्पेन के मेंड्रिड में अगस्त, 2019 में होने वाली यूथ एवं कैडेट विश्व तीरंदाजी प्रतियोगिता में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। यूथ एंव कैडेट विश्व तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में चयन होने पर खेल और युवा कल्याण मंत्री श्री जीतू पटवारी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी है। उन्होंने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और पदक जीतने के लिए प्रोत्साहित करते हुए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी है। संचालक खेल और युवा कल्याण डाँ. एस.एल. थाउसेन ने भी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। उक्त खिलाड़ी तीरंदाजी अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक श्री रिचपाल सिंह सलारिया एवं सहायक प्रशिक्षक सुश्री रश्मि सिंह, अशोक कुमार यादव और रवि प्रधान से तीरंदाजी खेल का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles