11.1 C
New Delhi
Monday, February 3, 2025

एनी ने जीता दूसरा गोल्ड, कोपल को भी स्वर्ण पदक

भोपाल। एक दिन पहले ही न्यू रिकार्ड बनाकर गोल्ड जीतने वाली एनी जैन ने दूसरे दिन भी नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में गोल्ड जीता। उन्होंने यह पदक 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में जीता है। उन्होंने शुक्रवार को 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में रिकॉर्ड बनाया था। शनिवार को एक अन्य स्वर्ण पदक कोपल राय ने दिलाया। उन्होंने यह पदक 100 मीटर बेक स्ट्रोक में जीता है। इस तरह चौथे दिन की समाप्ति तक मप्र के खाते में छह स्वर्ण सात रजत और चार कांस्य समेत कुल 17 पदक हो गए हैं।
राजकोट में खेली जा रही इस प्रतियोगिता में मप्र का 78 सदस्यीय दल पहुंचा है। शनिवार को एनी जैन ने कर्नाटक की सलोनी दलाल (रजत) और अरुषी मंजुनाथ (कांस्य) को पीछे छोड़कर यह पदक जीता है।
वाटरपोलो के सेमीफाइनल मुकाबले में मध्यप्रदेश की टीम को हार का सामना करना पड़ा है। उसे केरल ने हराया। फाइनल मुकाबले में केरल का सामना पश्चिम बंगाल की टीम से होगा। मप्र हार्डलाइन मुकाबले में महाराष्ट्र का सामना करने उतरेगा। प्रतियोगिता का समापन व पुरस्कार वितरण रविवार को होगा। एनी जैन राजकोट में नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप की 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में हिस्सा लेते हुए। उन्होंने स्वर्ण पदक जीता।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles