40.2 C
New Delhi
Tuesday, April 22, 2025

दो दिवसीय बाउल स्पोट्र्स रेफरी, कोचेस राष्ट्रीय सेमिनार एलएनसीटी में संपन्न

भोपाल। लक्ष्मी नारायण कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी में बाउल स्पोट्र्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा प्रथम बाउल स्पोट्र्स नेशनल मास्टर ट्रेनिंग कोचिंग कैंप का आयोजन किया गया। इसमें 15 राज्यों के 30 कोचेस एवं खिलाडिय़ों ने भाग लिया।
दो दिवसीय सेमिनार में फेडरेशन के टेक्निकल डायरेक्टर प्रदीप साखरे ने खेल से संबंधित संपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ओलंपिक में ये खेल शामिल है और भारत में इसका पदार्पण 3 साल पहले हुआ है। 900 ग्राम की चार बॉलों से यह खेल खेला जाता है। इसमें भारतीय खिलाडिय़ों के आगे बढऩे की पूरी संभावना है। समापन समारोह में गिरीश परमार पूर्व मंत्री गुजरात एवं अध्यक्ष बॉल स्पोट्र्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, भरत चौहान महासचिव बाउल स्पोट्र्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन खेल अधिकारी पंकज जैन ने किया। उन्होंने बताया कि अंतिम दिन सभी खिलाड़ी महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन से भी मिलने गए एवं खेल की संपूर्ण जानकारी प्रदान की। सेमिनार में कर्नाटक, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात, पांडिचेरी, छत्तीसगढ़, दिल्ली, ओडिशा, पंजाब, चंडीगढ़, केरल, राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश के कोचेस एवं खिलाडिय़ों ने भाग लिया।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles