20.1 C
New Delhi
Sunday, February 2, 2025

स्कूली तीरंदाजी: युवा तीरंदाज आयुष ने जीते तीन गोल्ड

उड़ीसा के मयूरभंज में आयोजित जवाहर नवोदय स्कूली तीरंदाजी में 20 और 30 मीटर की दूरी से लगाए सटीक निशाने
भोपाल। जवाहर नवोदय विद्यालय के कक्षा आठवीं के छात्र आयुष कुमार चौकसे ने स्कूली तीरंदाजी में स्वर्ण हैट्रिक जमाई है। ओडिशा के मयूरभंज में आयोजित इस जवाहर नवोदय विद्यालयीन तीरंदाजी प्रतियोगिता में उन्होंने 20 मीटर और 30 मीटर इवेंट के अलावा ऑलओवर इवेंट में भी गोल्ड मेडल जीते।
इस प्रतियोगिता में तीन राज्यों मप्र छग और ओडिशा के नवोदय विद्यालयों के खिलाड़ियों ने भागीदारी की। तीन दिन तक चली इस प्रतियोगिता में आयुष छाए रहे। वह अब नेशनल के लिए क्वालीफाई कर गए हैं। नेशनल तीरंदाजी टूर्नामेंट बेंगलुरू में होना है। वे नेशनल में खेलने वाले नवोदय विद्यालय मध्यप्रदेश के इकलौते खिलाड़ी होंगे। बता दें कि नवोदय समिति द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में आयुष चौकसे दो वर्ष से लगातार स्टेट चैंपियन हैं।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles