20.1 C
New Delhi
Sunday, February 2, 2025

शूटिंग अकादमी के खिलाड़ी हर्षित बिंजवा ने स्वर्ण और एश्वर्य प्रताप ने मध्य प्रदेश को दिलाया रजत पदक

भोपाल। नई दिल्ली में 28 जुलाई से प्रारंभ हुई 12वीं सरदार सज्जन सिंह मेमोरियल मास्टर्स शूटिंग प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी के खिलाड़ी हर्षित बिंजवा ने 10 मीटर एयर रायफल जूनियर बालक स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए जहां मध्य प्रदेश को स्वर्ण पदक दिलाया वहीं अकादमी के खिलाड़ी एश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने 10 मीटर एयर रायफल यूथ मेन इवेन्ट में रजत पदक अर्जित कर मध्य प्रदेश का गौरव बढ़ाया।
प्रतियोगिता में हर्षित बिंजवा ने 249 अंको के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया। जबकि एश्वर्य प्रताप सिंह ने 249.9 अंक अर्जित कर रजत पदक जीता। पदक विजेता खिलाड़ियों को प्रदेश के खेल और युवा कल्याण मंत्री श्री जीतू पटवारी और संचालक खेल और युवा कल्याण डाॅ. एस.एल. थाउसेन ने बधाई और शुभकामनाएं दी है।
उल्लेखनीय है कि गत वर्ष केरल में आयोजित 62वीं राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के टाॅप 15 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। यह प्रतियोगिता 2 अगस्त, 2019 तक खेली जायेगी। प्रतियोगिता में अकादमी के कुल 15 खिलाड़ी शूटिंग प्रशिक्षक वैभव शर्मा के नेतृत्व में भागीदारी कर रहे हैं। इसमें 13 रायफल और 02 पिस्टल खिलाड़ी शामिल हैं।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles