12.1 C
New Delhi
Sunday, February 2, 2025

मप्र कुश्ती अकादमी के सात पहलवान राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

भोपाल। तात्या टोपे स्टेडियम में संचालित मप्र कुश्ती अकादमी के सात खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किए गए हैं। इनमें चार बालिकाएं और तीन बालक शामिल हैं। राष्ट्रीय प्रतियोगिता शिरडी में आयोजित की जाएगी। चयनित खिलाड़ियों में पूजा जाट (53 किलोग्राम), दीप्ति खत्री ( 65 कि ग्रा), सुषमा सरयाम (68 किग्रा), सुनयना (76 किग्रा), लोकेश परमार और आकाश यादव के नाम हैं। ये सभी ग्रीको रोमन में चुनौती पेश करेंगे। जबकि सौरभ वर्मा फ्री स्टाइल में अपने दांव पेंच आजमाते नजर आएंगे। सभी खिलाड़ी कोच रेखा रानी, विनय प्रजापति और सुमित सहरावत से प्रशिक्षण हासिल कर रहे हैं।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles