30.1 C
New Delhi
Sunday, May 11, 2025

नित्यता जैन जूनियर स्टेट चेस चैंपियन बनीं

शिवांश तिवारी 5 अंकों के साथ एकल बढ़त पर
भोपाल। इंदौर की विमन फीडे मास्टर नित्यता जैन ने राज्य स्तरीय अंडर-19 शतरंज टूर्नामेंट जीत लिया है। जबकि मंडला के शिवांश तिवारी पांच अंक लेकर एकल बढ़त बनाए हुए हैं। अंकुर खेल परिसर में सोमवार को नित्यता ने आखिरी चक्र में ग्वालियर की आर्या गुर्जर को हराते हुए 4 अंको के साथ खिताब अपने नाम किया।
जबलपुर की मंदाकिनी मिश्रा ने भोपाल कनिष्का चौधरी को हराकर 3 अंको के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। आर्या गुर्जर तीसरे एवं एेश्वर्य डेनियल ने चैथा स्थान हासिल किया। इन सभी विजेताओं को राष्ट्रीय जूनियर शतरंज प्रतियोगिता के लिए मप्र टीम में चुना गया। जो 1 से 9 नवंबर तक गुरुग्राम में खेली जाएगी।
बालक वर्ग में मंडला के शिवांश तिवारी ने जबलपुर के कामद मिश्रा को हराया। जबकि भोपाल के काव्यांश अग्रवाल ने ग्वालियर के ओजस्व सिंह को हराया। साथ ही सागर के आदित्य तिवारी ने उज्जैन देवांश सिंह को, शहडोल के अतुल कुमार ने इंदौर के रितिक श्रीवास्तव को पराजित किया।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles