केएमआर स्विमिंग क्लब के तैराकों ने 35 पदक जीते

0

भोपाल। केएमआर स्विमिंग क्लब के तैराकों ने हाल ही में प्रकाश तरण पुष्कर भोपाल में आयोजित 65वी राज्य स्तरीय शालेय तैराकी प्रतियोगिता शानदार प्रदर्शन करते हुए करते हुए कुल 35 पदक जीते जिसमे 10 स्वर्ण पदक, 13 रजत औऱ 12 काँस्य पदक जीते है और सभी तैराक मुख्य कोच कप्तान मनोज झा, शिवदयाल प्रजापति , सहायक कोच राम यादव के मार्गदर्शन आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं की तैयारी कर रहे है| खिलाडियों की शानदार उपलब्धि पर वरिष्ठ साई कोच आर डी झा, के एम आर स्विमिंग अकादमी के मुख्य कोच कप्तान मनोज कुमार झा, पुरषोत्तम गौर के संचालक प्रतीक कटियार, प्रबंधक ब्रजभान सिंह धाकड़, अरविन्द नारद आदि ने खिलाड़ियों को शुभकामनाये दी|