IPL फाइनल्स में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी, Dhoni, विराट व रोहित लिस्ट में

0

नई दिल्ली। IPL 2020 के लिए मंच तैयार हो चुका है और इसकी शुरुआत यूएई में 19 सितंबर से होनी है। एक बार फिर से आठों फ्रेंचाइजी खिताबी जीत के लिए एक-दूसरे से भिड़ेंगे और इसमें टीम के कप्तानों की भूमिका सबसे अहम होगी। आइपीएल का ये 13वां सीजन होगा और इससे पहले 12 फाइनल्स खेले जा चुके हैं। आइपीएल में अब तक खेले गए सभी फाइनल्स में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पहले नंबर पर फिलहाल तो डेविड वार्नर मौजूद हैं।

आइपीएल फाइनल्स की बात करें तो इस लीग में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड डेविड वार्नर के नाम है। वार्नर ने ये कमाल साल 2016 में किया था और 69 रन की पारी खेली थी। बतौर कप्तान वार्नर के बाद आइपीेएल के फाइनल में दूसरी सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड MS Dhoni के नाम पर है। धौनी ने साल 2013 में नाबाद 63 रन की पारी खेली थी। वहीं तीसरे स्थान पर आरसीबी के कप्तान विराट कोहली का नाम है जिन्होंने साल 2016 में 54 रन की पारी खेली थी।

स्टीव स्मिथ ने साल 2017 में कप्तान के तौर पर आइपीएल के फाइनल में 51 रन की पारी खेली थी जबकि इस लीग के सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान आइपीएल के फाइनल में सबसे बड़ी पारी साल 2015 में खेली थी और 50 रन बनाए थे। वहीं इस लिस्ट में सचिन भी हैं और उन्होंने 2010 में कप्तान के तौर पर 48 रन की पारी खेली थी जबकि 2018 में केन विलियमसन ने 47 रन बनाए थे।

आइपीएल के फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान

-डेविड वार्नर – 69 रन (2016)

-MS Dhoni – 63* रन (2013)

-विराट कोहली – 54 रन (2016)

-स्टीव स्मिथ – 51 रन (2017)

-रोहित शर्मा – 50 रन (2015)

-सचिन तेंदुलकर – 48 रन (2010)

-केन विलियमसन – 47 रन (2018)